मंडी। सूबे के आईटीआई पास युवाओं के लिए निजी कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। देश की नामी अराधना अनूप एंड कंपनी आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन पांच मई को करेगी। कंपनी इस इंटरव्यू में विभिन्न श्रेणियों के 90 पदों के लिए युवाओं की भर्ती करेगी।
कैंपस इंटरव्यू में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर ट्रेड के युवा भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 8736 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। ओवर टाइम 42 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से मिलेगा। इसके अलावा टीए और रूम अलाउंस 1500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। अराधना अनूप एंड कंपनी भारत में बहुराष्ट्रीय हिताची कंपनी के साथ मिलकर लिफ्ट बनाने का कार्य करती है। कंपनी दिल्ली स्थित कार्यालय के लिए इलेक्ट्रिशियन के 25, फिटर के 25, वेल्डर 15 और टर्नर मशीनिस्ट के 25 पद भरेगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित युवाओं को निर्धारित वेतनमान के अलावा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं योग्यता के आधार पर 15 से 20 प्रतिशत तक वेतन बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा ईपीएफ और ईएसआई की भी सुविधा दी जाएगी।
कोट्........
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी को 5 मई को अपने पूर्ण दस्तावेज सहित सुबह 10 बजे आईटीआई परिसर में पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के युवा इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कंपनी 90 युवाओं को विभिन्न ट्रेड में नौकरी प्रदान करेगी।