फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राज्य वन खेल मीट के लिए 90 वनकर्मियों ने दिए चयन ट्रायल

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में वन वृत्त मंडी की ओर से 27वीं राज्य वन खेल एवं ड्यूटी मीट के लिए आयोजित
विज्ञापन
रामपुर में होने वाली 27वीं राज्य वन खेल और ड्यूटी मीट के लिए हुआ ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पड्डल मैदान में मंगलवार को वन वृत्त मंडी की ओर से 27वीं राज्य वन खेल एवं ड्यूटी मीट के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक रामपुर में होगी। चयन ट्रायल में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी गई। चयन कमेटी की अध्यक्षता डीसीएफ सुकेत राकेश कटोच ने की। उन्होंने बताया कि ट्रायल में कुल 90 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर डीसीएफ मंडी संजीव शर्मा और डीएफओ जोगिंद्रनगर अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें