फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में 71701 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
मंडी शहर के एक केंद्र में पल्स पोलियो की दवाई पिलाती स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में सघन पल्स पोलियो अभियान में रविवार को 0 से पांच साल के 71701 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इसके लिए जिले में 1103 बूथ स्थापित किए गए थे। जिले में 74000 बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने करीब 96 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया। पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए बस स्टैंड, ठेकेदार के पास काम करने वाले मजदूरों, भवन निर्माण स्थल और बस्तियों में भी 10 ट्रांजिट प्वाइंट बनाए थे। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान में जिलेभर में 4420 कर्मी लगाए हैं।
सभी कर्मचारियों ने सुबह 9 बजे से 4 बजे तक बूथों पर दवा पिलाई। इस दौरान 203 पर्यवेक्षकों को कार्य की देखरेख का जिम्मा सौंपा। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को जिलेभर में 71701 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

अब कर्मचारी 28 फरवरी तथा एक मार्च को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाएंगे। जिला प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग अध्यक्षों को स्वास्थ्य विभाग के साथ पूरा सहयोग करने का आह्वान किया था। डॉ. देवेंद्र शर्मा ने सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि जिन बच्चों को पोलियो दवा नहीं पिलाई जा सकी है, वे जरूर दवा पिलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें