फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने सराज में फिर कीं दिल खोल कर घोषणाएं

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहर/बालीचौकी (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज को फिर दिल खोल कर सौगातें दी हैं। थुनाग, जंजैहली, छतरी, शैटाधार के बाद शनिवार को बालीचौकी के गाड़ागुशैणी में उन्होंने क्षेत्र के लिए विकासात्मक योजनाओं की खूब झड़ी लगाई। गाड़ागुशैणी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 1.57 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली विज्ञान प्रयोगशाला भवन की आधारशिला रखी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गाड़ागुशैणी को ईको पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल्द ही बड़ी पेयजल योजना लाई जाएगी। क्षेत्र के दो प्राइमरी स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा भी की। सीएम ने इससे पूर्व गाड़ागुशैणी में भूमासी देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की और अपनी पत्नी डा. साधना ठाकुर के साथ देवता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


यह हुई घोषणाएं
-गाडागुशैणी पीएचसी बनेगा सीएचसी
-थाचाधार व टपनाली प्राइमरी स्कूल अपग्रेड
-पांच करोड़ से बनेगा गाड़ागुशैणी कालेज भवन
-बंजार शिमला बस वाया गाडागुशैणी छतरी चलेगी
-अब मंडी-गाडागुशैणी बस घाट तक जाएगी
- बगड़ाथाच हेलीपैड के समीप ट्रैकर हट बनेंगे
-10 महिला मंडलों के भवन निर्माण के लिए 2-2 लाख
-तीन पंचायतों को सड़क निर्माण के लिए 20-20 लाख
- गाडागुशैणी में लोनिवि का विश्राम गृह बनाने की घोषणा
यह रहेे मौजूद
इस मौके पर परिवहन मंत्री के अलावा बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र गांधी, जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलजारी लाल, डीसी मंडी ऋगवेद ठाकुर, एसपी गुरदेव चंद शर्मा, डीसी कुल्लू यूनुस, एसपी कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री, निदेशक उच्च शिक्षा डा. अमर देव सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।

पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने गाडागुशैणी में सीएम की जनसभा में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में मौजूदा पर्यटन की अपार संभावनाओं का दोहन ईमानदारी से किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से पौधरोपण को एक जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया। जिससे प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

वहीं, सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 45 सौ करोड़ की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। जो राज्य और केंद्र सरकार के शानदार तालमेल को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें