फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी काशी को संगीत की बारीकियों से रूबरू करवाएंगे सुरों के फनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सूबे की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में सुरों के फनकार संगीत की बारीकियों से लोगों को रूबरू करवाएंगे। इसके लिए अब रंगमंच और नृत्य के अलावा गीत-संगीत संस्थाओं के एक मंच पर आने की कवायद शुरू हो गई। संगीत के गोल्ड मेडलिस्ट एवं संगीत गुरु देवकी नंदन की ओर से गठित संस्था संगीत कला निकेतन के बैनर तले नामधारी गुरुद्वारा स्कूल बाजार में 25 से 28 जून तक संगीत की यह अनूठी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। वहीं, 28 जून को इंदिरा मार्केट स्थित ओपन थियेटर में सुरों की महफिल जमेगी। जिसमें संगीत के क्षेत्र में देश विदेश में नाम कमा चुके कलाकार नवोदितों को संगीत की बारीकियों के अलावा संगीत के तकनीकी पहलुओं और व्यावसायिक स्तर पर की जाने वाली गायकी के बारे में विभिन्न सत्रों में जानकारी देंगे। इस कार्यशाला का आयोजन मंडी के इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान भगवंत सिंह की ओर से किया जा रहा है। उत्तरी भारत के मशहूर सरोद वादक दीपक गौतम ने बताया कि इस कार्यशाला का लक्ष्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से विख्यात छोटी काशी मंडी में संगीत के माहौल को एक बार फिर उसी स्तर पर ले जाना है जैसा कि कभी रियासतकाल में हुआ करता था।
विज्ञापन

ये होंगे उस्ताद फनकार
इस कार्यशाला में मशहूर इफारिया ग्रुप से जुड़े तबला वादक प्रशांत त्रिवेदी और तकनीकी साइड रिदमिस्ट राकेश भारद्वाज, बॉलीवुड में अपने संगीत की छाप छोड़ चुके मंडी के संगीतकार बालकृष्ण शर्मा, हिमाचल के मशहूर गायक पीयूष राज और राजन साजन मित्रा के शिष्य मंडी के जितेंद्र मोदगिल इस कार्यशाला में अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ नवोदित कलाकारों को गायकी और संगीत की बारीकियां बताएंगे। एसोसिएशन के प्रधान भगवंत सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला विभिन्न सत्रों में सुबह से शाम तक जारी रहेगी। जबकि मंडी वासियों के लिए 28 जून को इंदिरा मार्केट स्थित ओपन थियेटर में संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडी की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। जिनमें संगीत सदन के उमेश भारद्वाज, राजन मंजू, संगीत अकादमी के मट्टू, दिनेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें