फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर बस डिपो के लिए 70 रूट ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बस डिपो धर्मपुर अब अस्तित्व में आ गया है। परिवहन विभाग ने धर्मपुर बस डिपो को 70 रूट ट्रांसफर किए हैं। शुक्रवार को अधिसूचना परिवहन विभाग की ओर से हुई। इसमें 16 रूट लंबी दूरी के हैं। रूट ट्रांसफर होने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

धर्मपुर में बस डिपो खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 24 जनवरी 2019 को की थी। 24 फरवरी 2019 को इस डिपो का विधिवत शुभारंभ परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया था। अब रूटों पर बीओडी की मुहर लगने के बाद परिवहन विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। धर्मपुर बस डिपो के चलने से क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
यहीं से सभी गाड़ियां चलेंगी और जो बुकिंग पहले सरकाघाट करवानी पड़ती थी अब धर्मपुर में होगी। यहां डीजल पंप लग गया है तथा स्टाफ को बैठने के लिए भी परिवहन के पास जगह है तथा जल्द वर्कशाप भी खोल दी जाएगी। इसके परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जगह का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर, मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद, जगदीश चंद, ज्योति देवी, प्रताप, सुरेंद्र ठाकुर आदि ने धन्यवाद किया। क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपुर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि रूटों की अधिसूचना जारी कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें