फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तंबाकू मुक्त युवा अभियान में 62 लोगों ने छोड़ा धूम्रपान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ मंडी डॉॅॅ. दीपाली शर्मा ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षय रोग नियंत्रक अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय ने बताया कि मंडी जिलेभर में 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के 3,359 सूचीबद्ध गांवों में से अब तक 838 गांवों में इस संबंध में गतिविधियां करवाई गई हैं।
जागरूकता कला जत्थे के कलाकारों की ओर से तंबाकू मुक्त अभियान के तहत 169 रैलियां, 787 नुक्कड़ नाटक, 137 पब्लिक नोटिस और 418 शिक्षक संस्थानों को तंबाकू मुक्त प्रमाणित किया जा चुका है। अभियान के दौरान 62 लोगों को तंबाकू चैंपियन घोषित किया गया है, जो पूरी तरह धूम्रपान छोड़ चुके हैं। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवनेश सहित सभी ग्यारह स्वास्थ्य खंडों के बीएमओ, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संगठन, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान (ममता) के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें