मंडी/सरकाघाट। जिले के कॉलेजों में एबीवीपी के स्व. सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुए। महाविद्यालय मंडी में एबीवीपी इकाई की ओर से सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की गई। विभाग के संगठन मंत्री चेतन गुलेरिया ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सुनील उपाध्याय जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे। छात्राओं की समस्याओं को लेकर अपना घर छोड़ कर हिमाचल में आए और आंदोलन किए तथा छात्रों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करवाया। पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें रक्तदान, वस्त्र वितरण सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकाघाट इकाई ने स्व. सुनील उपाध्याय जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल सकलानी ने कहा कि सुनील उपाध्याय का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिन कठिन परिस्थितियों में उन्होंने संगठन की नींव रखी, उससे प्रेरणा लेकर हर कार्यकर्ता को नि:स्वार्थ भाव से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्य को तेजी देनी चाहिए। जरूरत है कि युवा पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, विशाल सकलानी, नव किशोर, अंकुश, साहिल, निशांत समेत अन्य मौजूद रहे।