फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर के भवाना में ट्रक से 600 पेटी बीयर पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने भवाना के निकट एक ट्रक से 600 पेटी बीयर की बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक में सवार चालक का साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक के साथी को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भवाना में नाका लगाया गया था। इस दौरान वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में 600 पेटी बीयर की बरामद की गई। बीयर पर फाॅर सेल इन पंजाब अंकित था। पुलिस ने चालक से बीयर का परमिट मांगा, लेकिन वह इसे पेश नहीं कर पाया।
ट्रक को थाने ले जाते समय उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक प्रकाश चंद निवासी गांव कलर डाकघर औहर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि बीयर कहां से लाई गई और इसे कहां ले जाया जा रहा था, पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें