फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में वर्ष 2024 में 60 किलोग्राम चरस और 1.4 किलो हेरोइन जब्त

Thu, 01 May 2025 09:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी नशीले पदार्थों की तस्करी और उत्पादन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। यह बीते साल पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के आंकड़े कह रहे हैं। वर्ष 2024 में मंडी पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 227 मामले दर्ज किए। इन मामलों में 60 किलोग्राम चरस, 642 ग्राम अफीम, 6 ग्राम स्मैक और 1.4 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।
विज्ञापन

यह आंकड़े बुधवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने एनडीपीएस अधिनियम 1985, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 और एनडीपीएस नियम 1989 के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रस्तुत किए। बैठक में जिला में नशा और शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने पर भी चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2024 (1 जनवरी से 31 दिसंबर) के दौरान मंडी पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 227 मामले दर्ज किए। इन मामलों में 60 किलोग्राम चरस, 642 ग्राम अफीम, 6 ग्राम स्मैक, 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 1,98,183 पोस्त के पौधे और 9,29,160 भांग के पौधे जब्त किए गए। वहीं, इसी अवधि में आबकारी विभाग ने 159 मामले दर्ज करते हुए 19,767 लीटर अंग्रेजी शराब, 5,332 लीटर देसी शराब, 3,208 लीटर लाहन और 2,222 लीटर बीयर जब्त की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मादक द्रव्यों के दुरुपयोग व अवैध शराब के निर्माण पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी वरुण कटोच सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें