फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनैड़ में दो कारों की टक्कर में चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कनैड़ के निकट बुधवार रात को दो कारों की आपस में टक्कर में चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे कनैड़ में दो कारों में आमने सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। जैसे ही स्थानीय लोग टक्कर की आवाज सुन कर बाहर आए तो उन्होंने कारों में फंसे चार व्यक्तियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। यहां पर चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि घायलों की शिनाख्त महेंद्र सिंह (46) निवासी बिजनी मंडी, मुनवर हुसैन, फरदीन और मोहम्मद कैफ निवासी ढाबन तहसील बल्ह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें