फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की लापरवाही से रातभर अंधेरे में डूबा रहा कलश वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। विद्युत बोर्ड की लापरवाही के कारण नगर पंचायत के कलश वार्ड के लोगों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। इसके चलते वार्ड के लोगों में बोर्ड के प्रति भारी रोष है। वीरवार को उपमंडल मुख्यालय पर स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के खेल मैदान में कुछ लोग फुटबाल खेल रहे थे। खेलते-खेलते बाल सीधा थ्रीफेस लाइन से जा टकराया और एक बड़ा धमाका हो गया। इससे कुछ तार टूटकर मैदान पर गिर गए। इस दौरान कुछ महिलाएं और बच्चे भी मैदान में थे, लेकिन बड़ा हादसा होते होते बच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई और अधिशाषी अभियंता को भी अवगत करवाया कि तार को जोड़ दें, ताकि कोई हादसा न हो। लेकिन, किसी ने इस समस्या का समाधान नहीं किया, जिस कारण कलश वार्ड के लोगों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। ग्रामीणों में भूप सिंह आदि ने बताया कि जब बोर्ड के शिकायत कक्ष में गए तो वहां पर कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। कार्यालय में ताला लटका हुआ था। इस अनदेखी के कारण सैकड़ों उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में अंधेरे में रहे। स्थानीय ग्रामीण पवन प्रेमी, श्यामलाल, कश्मीर सिंह, रामनाथ, राजेंद्र महाजन, अश्वनी शर्मा, ताराचंद, किशोरी लाल, मनीष, प्रेमचंद आदि ने बोर्ड की इस लापरवाही पर रोष जताया है और बोर्ड से शिकायत कक्ष पर 24 घंटों तक कर्मचारी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड सरकाघाट के एक्सईएन एनआर वर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। विद्युत कर्मियों की ड्यूटी सिर्फ रात 10 बजे तक ही होती है। 8 से 10 बजे तक शिकायत कक्ष के कर्मचारी रोपा कॉलोनी वार्ड से आई कंप्लेंट अटेंड करने के लिए गए थे। कलश वार्ड में तार जोड़कर बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें