फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुनाग सड़क की हालत न सुधरने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। थुनाग तहसील मुख्यालय की सड़क बरसात में बदहाल हो चुकी है। शहर और तहसील मुुख्यालय कार्यालय को जोड़ने वाली इस सड़क पर लोगों की आवाजाही अधिक है। लेकिन, इसकी सुध अरसे से नहीं ली जा रही है। सड़क पर थुनाग बाजार में ही जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। यहां पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़क जरा सी बारिश में तालाब बन जाती है। बदहाल सड़क के कारण यहां पर दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन और विभाग को चेताया है कि यदि शीघ्र सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दुकानदारों शिव दयाल, नरेश कुमार, चंद्रमणी, भीम सिंह, ललित कुमार, किशोरी लाल, अशोक कुमार, शिव दयाल ठाकुर, लीलाधर ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर आदि ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सड़क की हालत में सुधार करने की मांग उठाई है लेकिन, समस्या जस की तस है। थुनाग के पंचायत प्रधान नीलमा ठाकुर, उप प्रधान खेम सिंह, वार्ड सदस्य ललित, पूर्व जिला परिषद सदस्य पीतांबर ठाकुर, प्रधान लंबाथाच चमन लाल, उप प्रधान खजान सिंह बीडीसी सदस्य खेमदासी का कहना है कि तहसील मुख्यालय का एक मात्र रास्ता अरसे से बदहाल है। जरा सी बारिश में सड़क बदहाल हो जाती है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल प्रधान शेर सिंह का कहना है कि गत अप्रैल माह में तहसीलदार थुनाग को इसके बारे में ज्ञापन सौंपा था। लेकिन, समस्या का हल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क की हालत न सुधारी गई तो वह एसडीएम कार्यालय का घेराव करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

लोक निमार्ण विभाग के एसडीओ संजय शर्मा ने कहा कि थुनाग बाजार और जंजैहली बाजार में सड़क की मरम्मत की जाएगी। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें