फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 48 सड़कें बंद, तीन बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिले में वीरवार शाम चार बजे तक बंद सड़कों की संख्या घटकर 48 रह गई है। सुबह 10 बजे तक जिले में 65 सड़कें बंद थीं। यानी चार घंटे के भीतर 17 सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी गईं।

सबसे अधिक 32 सड़कें सराज मंडल में बंद हैं। इसके अलावा पधर में सात, थलौट में पांच, सुंदरनगर में दो तथा धर्मपुर, जोगिंद्रनगर और करसोग में एक-एक सड़क अभी भी बंद है। जिले में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पूरी तरह सुचारु हैं। केवल एक एमडीआर और 47 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तक 61 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित थे, जो शाम तक घटकर तीन रह गए। ये तीनों ट्रांसफार्मर मंडी विद्युत मंडल के अंतर्गत प्रभावित हैं। वहीं, सरकाघाट मंडल की एक पेयजल योजना अभी भी बाधित है, जबकि अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य बनी हुई है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि संबंधित विभाग बंद सड़कों को खोलने तथा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पेयजल सेवाएं जल्द बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें