फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुशासन सप्ताह में 394 प्रमाण पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में प्रशासन ने सुशासन सप्ताह के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान 394 विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन

19 से 23 दिसंबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए। लोगों की समस्याओं का घरद्वार पर निदान किया। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि 44 जन समस्याएं प्राप्त हुईं।
अधिकतर का मौके पर निपटारा किया गया। मुख्यमंत्री संकल्प हेल्पलाइन से प्राप्त 12 जन समस्याओं को भी हल कर दिया गया है। सुशासन सप्ताह के दौरान 103 म्यूटेशन भी किए गए हैं। उन्होंने उपमंडल के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान करना सुनिश्चित बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें