मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में ट्रायल देते खिलाड़ी। संवाद
मंडी। सोलन में 10 सितंबर से होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडी जिला की टीम का रविवार को ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ट्रायल हुआ। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया और फिटनेस, तकनीक व खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष लीला विलास ने बताया कि ट्रायल के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़ियों का जिला टीम के लिए चयन किया गया है। चयन के लिए विशेष समिति गठित की गई थी। समिति में खेलो इंडिया के कोच कमल किशोर, फुटबाल कोच विक्रम बिष्ट, जगदीश राजा, भूपेंद्र काऊ, वीरेंद्र सेन, प्रवीण शर्मा, दीप कुमार और परस राम शामिल रहे। समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल और फिटनेस के आधार पर चयन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सोलन के ठोडो ग्राउंड में 10 से 13 सितंबर तक होगी। संवाद