फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईटीआई मंडी में प्रवेश के लिए 35 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण की काउंसलिंग के लिए 16 जून तक आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में विभिन्न ट्रेडों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक 35 अभ्यर्थियों ने आईटीआई मंडी में ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन करने की प्रक्रिया निशुल्क है। अभ्यर्थी आईटीआई आकर भी आवेदन संबंधित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस दौरान उनसे किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्हें रुचि के हिसाब से ट्रेड चुनने में भी मदद की जा रही है। आईटीआई में प्रवेश के लिए दो जून से पोर्टल खोल दिया है। पहले चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 16 जून तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि च्वाइस भरने की अंतिम तिथि 17 जून तक रहेगी। इस दौरान स्पोर्ट्स से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल 18 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण की सीटों की अलाॅटमेंट 30 जून को होगी। खाली सीटों की सूची 7 जुलाई को 3:00 बजे लगाई जाएगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 8 से 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। सीटों का आवंटन 1 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी दो से आठ अगस्त तक आईटीआई में अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंगे। इसके बाद रिक्त सीटों को 12 अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा। उधर, आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें