फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भयारटा पंचायत की 33 वर्षीय महिला लापता, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगालने पर भी नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन

बीबीएमबी नहर में छलांग लगाने की जताई जा रही आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत भयारटा की एक 33 वर्षीय महिला सोमवार रात से अचानक लापता हो गई है। महिला के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं। वे अपनी जान पहचान वह रिश्तेदारी के अलावा जगह-जगह ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। परिजन लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल चुके हैं, लेकिन महिला का कोई सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है।
बताया जा रहा है कि लापता महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, जिस कारण वह अचानक घर छोड़कर चली गई है। वह अपने पीछे बेटी व बेटे को छोड़ गई है। महिला के पति जीप चालक हैं। महिला के ससुराल भयारटा में है जबकि मायका भौर में है। लापता महिला के भाई ने बताया कि बहन के लापता होने से मायके व ससुराल दोनों परिवार बेहद दुखी हैं। बल्ह पुलिस की टीम ने थाना प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस को रास्ते में एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में महिला को रात के अंधेरे में बीबीएमबी नहर की ओर जाते हुए देखा गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि महिला के ससुर की शिकायत पर गुमशुदगी की रपट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें