फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस से सैलानियों के 3 बैग उतारे, डेढ़ लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मनाली से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस से शातिरों ने दो सैलानियों के तीन बैग उतार लिए। इसमें करीब डेढ़ लाख की संपत्ति (नकदी और सामान) थी। जोगिंद्रनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच पधर थाना को सौंप दी है।
विज्ञापन

सैलानी साहिल मल्होत्रा पुत्र संजीव कुमार गांव कटरा खजाना अमृतसर ने कहा कि वह वीरवार को पत्नी पूजा मल्होत्रा के साथ मंडी में बस में चढ़ा। उसने दो बैग बस की डिकी में रखे। जोगिंद्रनगर बस अड्डा पहुंचने पर जब बैग चेक किए तो वे नहीं थे। बैग में छह हजार नकद, 35 हजार का आईफोन, ऑनलाइन सेल होने वाले करीब 60 हजार के प्रोडक्ट मौजूद थे।
उधर परिवहन निगम की बस में सवार महाराष्ट्र के नासिक निवासी मोनिका और शेखर ने पुलिस को बताया कि वे मनाली से निगम की बस में अमृतसर जा रहे थे। इस बीच मंडी बस अड्डे में एक शातिर ने उनसे उनके गंतव्य स्थान और बस में रखे बैग की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर बस अड्डे पर जब वे रात्रि भोजन के लिए उतरे तो बस में रखा एक बैग गायब था। मोनिका ने बताया कि चोरी हुए बैग में करीब 20 हजार रुपये के कपड़े थे। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के एएसआई अर्जुन राणा ने बस अड्डे में पहुंचकर परिवहन निगम के चालक और परिचालक से मामले की पूछताछ की। परिचालक ने बताया कि उरला में एक सवारी ने दो बैग उतारे हैं। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस थानों के प्रभारी को गहन जांच के आदेश जारी किए हैं। मंडी बस अड्डे में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी शातिर की शिनाख्त की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें