फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर 28 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 26 Mar 2023 05:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
केट काटा, बाल आश्रम के बच्चों को फल बांटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। गांधी भवन मंडी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान आयोजित शिविर में 28 ने रक्तदान किया। वहीं सात लोगों ने देहदान करने का संकल्प भी लिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव पवन ठाकुर ने सुक्खू के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी गांधी भवन में रक्तदान और देहदान शिविर का शुभारंभ किया। पवन ठाकुर ने जिला कांग्रेस और मंडी की जनता की ओर से मुख्यमंत्री सुक्खू को जन्मदिन की बधाई दी। पवन ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को रक्त और अंग उपलब्ध कराना है। किसी जरूरतमंद की मदद करना पुण्य से कम नहीं है। रक्तदान और देहदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे द्वारा किया रक्तदान और देहदान किसी का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से दुर्घटना, उन्नत सर्जरी के बढ़ते मामलों, गंभीर बीमारियों आदि में सहायता मिलती है। रक्तदान से कई अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस पुनीत कार्य के लिए युवाओं के साथ हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस ने केक भी काटा। बाल आश्रम मंडी में बच्चों को फल और राशन भी दिया। इस दौरान गांधी प्रतिमा के सामने देशव्यापी सत्याग्रह के तहत दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर बलदेव ठाकुर, श्रवण कुमार, जगत सिंह, शहरी अध्यक्ष अनिल सैन, आकाश शर्मा, दिनेश पटियाल, भूप सिंह ठाकुर, वंदना ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें