फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस मील कर्मियों की हड़ताल से जिले के 22 रूट हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/सुंदरनगर/धर्मपुर। एचआरटीसी के पीस मील कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल का असर जिले में दिखने लगा है। बसों की मरम्मत न होने के चलते मंडी, सुंदरनगर, सरकाघाट और धर्मपुर डिपो के 22 रूट प्रभावित हुए। निगम की बसें न चलने के कारण यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। मंडी डिपो में 170 रूट चल रहे हैं।
विज्ञापन

पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इस कारण मंडी डिपो की 159 रूटों पर बसें दौड़ रही हैं। सुंदरनगर में 131 संचालित रूटों में से तीन ठप पड़ गए हैं। सरकाघाट और धर्मपुर में 4-4 रूट बंद हो गए हैं।
हड़ताल जारी रही तो आने वाले समय में और रूट बाधित हो सकते हैं। चालकों ने मंडी के सौलीखड्ड कार्यशाला में बसें मरम्मत के लिए खड़ी कर दी हैं लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। उधर, जिलेभर की कार्यशालाओं में हिमाचल पथ परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों ने अनुबंध की मांग को लेकर चौथे दिन वीरवार को भी हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन

पीस मील कर्मियों में लाभ सिंह, राज कृष्ण, कुशाल कुमार, राज कुमार, प्रदीप, अनिल कुमार और दिनेश कुमार ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, हड़ताल जारी रहेगी। करसोग, जोगिंद्रनगर में सभी रूटों पर बसें जा रही हैं।
...
जब तक प्रदेश सरकार पीस मील कर्मियों को अनुबंध पालिसी में नहीं लाती, तब तक विरोध जारी रहेगा। परिवहन मंत्री ने पीस मील कर्मियों को अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उनकी हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।
-अजय रावत, पीस मील कर्मचारी मंच मंडी
........
पीस मील वर्करों की हड़ताल के चलते मंडी जिले में रूट प्रभावित होने लगे हैं। अगर हड़ताल जारी रही तो प्रभावित रूटों की संख्या अधिक हो सकती है। अभी तक दो दर्जन के करीब रूट प्रभावित हुए हैं। इसमें कुछ लंबी दूरी के रूट भी हैं।
विज्ञापन

-संतोष कुमार, डीएम मंडी मंडल
....
जिलेभर में बंद रूट
मंडी-शिमलीधार
मंडी-रियागड़ी-नवलाय
मंडी-बलद्वाड़ा
मंडी-समराहण
मंडी-कलोथर
मंडी-राजगढ़
मंडी-करसोग-माहूंनाग
मंडी-कासन-नांडी
मंडी-दुर्गापुर-सरकाघाट
मंडी-पंडोह-चैलचौक
मंडी-बलद्वाड़ा
सुंदरनगर-जाहू
सुंदरनगर-तरेल
सुंदरनगर-बानगलू
धर्मपुर-शिमला
धर्मपुर- चंडीगढ़
धर्मपुर-लुधियाना
धर्मपुर वाया मंडप चंदैश
सरकाघाट-चंडीगढ़
सरकाघाट-जालंधर
सरकाघाट-मंडी
सरकाघाट-मसेरन
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें