फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारपा शादी ब्याह के आयोजन के लिए पानी खरीद रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग पानी खरीद कर गुजारना करने को मजबूर
विज्ञापन

भवाणी में डेढ़ माह से नलों में नहीं टपकी बूंद
आईपीएच मंत्री से समस्या को दूर करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत दारपा के गांव भवाणी में लोग पानी खरीद कर गुजारा कर रहे हैं। यहां पर डेढ़ माह से नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है, जिसकी वजह से सैकड़ों ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कपड़े धोना अथवा अन्य इस्तेमाल तो दूर लोगों को पीने के लिए भी पानी नसीब नहीं हा रहा है। लोगों को शादी ब्याह अथवा अन्य समारोहों के आयोजन के लिए भी टैंकरों के माध्यम से पानी खरीद कर मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य जगदीश चंद, मदन लाल, सुहडू राम, रमेश चंद, कश्मीर सिंह, कमलेश कुमार, पवन कुमार, गीता देवी, प्रोमिला देवी, कौशल्या देवी और पिंगला देवी ने कहा कि पानी की समस्या कई सालों से बनी हुई है। लंबे अरसे से डेढ़ माह में एक दिन पानी आया है। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरन उन्हें एक किमी दूर कुओं से पानी लाना पड़ रहा है। जबकि, हैंडपंप भी खराब है। इससे लोगों को मजबूर होकर शादी ब्याह में टैंकरों के माध्यम से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से मांग की है कि अतिशीघ्र पानी की नियमित सप्लाई दी जाए। आईपीएच विभाग सरकाघाट के अधिशासी अभियंता आरएस जस्वाल ने कहा कि शिकायत मिली है। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें