फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में 198 सड़कें बाधित, 92 ट्रांसफॉर्मर ठप

विज्ञापन
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पीवीटी मोड़ पर हाइवे में हुआ धंसाव। स्त्रोत- जागरूक पाठक्
विज्ञापन
मंडी। भारी बारिश से मंडी जिले में जनजीवन प्रभावित है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शनिवार शाम 5 बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 198 सड़कें, 92 ट्रांसफॉर्मर और 56 पेयजल योजनाएं बाधित हैं।
विज्ञापन

एनएच मंडी-कुल्लू के बीच में बाधित होने के अलावा मंडी-दो डिवीजन में 9, पधर में 17, सुंदरनगर में 4, गोहर में 4, सराज में 67, करसोग में 19, थलौट में 42, सरकाघाट में 7, जोगिंद्रनगर में 4, धर्मपुर में 23 सड़कें ठप चल रही हैं। मंडी डिवीजन में 33, गोहर में 31, सुंदरनगर में 13, जोगिंद्रनगर में 1, थलौट में 14 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित चल रहे हैं। पेयजल योजनाओं की बात करें तो थुनाग में 16, करसोग में 6, बग्गी में 3, मंडी में 9, धर्मपुर में 11, पधर में 8, सुंदरनगर में 3 योजनाएं प्रभावित हैं। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बहाली कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें