फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयंकर गर्मी से आईपीएच की 13 स्कीमें प्रभावित, पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। भयंकर गर्मी से धर्मपुर में 13 पेयजल स्कीमें हांफने से पेयजल संकट खड़ा होने लगा है। मंगलवार को पारा 39 डिग्री पार कर गया। गर्मी के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बुजुर्गों का कहना है कि ऐसी गर्मी कई वर्षों बाद देखने को मिली है। वहीं इस प्रचंड गर्मी के कारण प्राकृतिक जल स्त्रोत भी सूखना शुरू हो गए हैं। कई स्थानों पर पेयजल संकट गहराने के आसार हैं। हालांकि आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह के गृहक्षेत्र में पानी की कमी न होने देने की विभाग ने कमर कसी हुई है। इसके बावजूद गर्मी में पेयजल संकट का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। उधर, दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी आम लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है और लोग इस गर्मी से परेशान हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों ने भी बाजार का रुख छोड़ दिया है और लोग अपने घरों में ही डटे हुए हैं।
विज्ञापन


यह स्कीमें प्रभावित
वहीं क्षेत्र में आईपीएच विभाग की करीब 13 पेयजल स्कीमें भी प्रभावित हुई हैं। जो स्कीमें प्रभावित हुई हैं उनमें भडियार, करनोहल, बीड़ बैंटलू, कोट कोहण, कमलाह फोर्ट, भूर, डुडल सज्याओपिपलू, चौकी, शेरपुर, नगैणी खेड़ी, हयूण से गयूण, बरोटी, रखेड़ा कुसरी, हरिजन बस्ती कलस्वाई शामिल है।
उपायुक्त को भेजी रिपोर्ट
आईपीएच विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसकी रिपोर्ट उपमंडलाधिकारी नागरिक धर्मपुर व उपायुक्त मंडी को भी भेज दी है। आईपीएच विभाग के अधिकारी मुकेश हीरा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आईपीएच की करीब एक दर्जन स्कीमें इससे प्रभावित हुई हैं। विभाग इस पर पूरी नजर रखे हुए है और लोगों को नियमित पानी मिलता रहे इसका पूरा प्रबंध विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें