फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर रिपोर्ट न मिलने से रोगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर रिपोर्ट न मिलने से रोगी परेशान
विज्ञापन

एसआरएल लैब के बाहर मरीजों को घंटों तक करना पड़ता है इंतजार
सैंपल देने के बाद लगाने पड़ रहे कई चक्कर
त्रिपुरारी सांख्यान
मंडी।
सिविल अस्पताल में मरीजों को सैंपल देने और रिपोर्ट लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की एसआरएल लैब में लोगों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। डॉक्टर मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए इस लैब में भेज तो देते हैं लेकिन, इन मरीजों को यहां पर टेस्ट करवाने के लिए पूरा दिन लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। लैब के बाहर अकसर लोगों की भारी भीड़ होती है। वहीं, कर्मचारी भी समय पर काउंटर पर नहीं बैठते, जिसके चलते भीड़ में और इजाफा हो जाता है। बड़ी मशक्कत के बाद मरीज सैंपल देते हैं तो उनको एक बार फिर रिपोर्ट लेने के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। दूर से आने वाले लोगों को तो खास तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह लोग सुबह जल्दी यहां पर पहुंचकर लाइनों में लग जाते हैं, लेकिन उन्हें रिपोर्ट नहीं मिल पाती और वह दोबारा दूसरे दिन आने के लिए मजबूर होते हैं।
विज्ञापन


बार-बार लगाने पड़ रहे चक्कर
मरीजों का कहना है कि लैब के कर्मचारी जिस दिन रिपोर्ट देने के लिए कहते हैं, लोग उसी दिन समय पर पहुंच जाते हैं, लेकिन उन्हें तय समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पाती और वह इलाज करवाने में लेट हो जाते हैं। दूर से आए मरीजों अमर चंद, प्रकाश, सोमा, लता देवी, रीता, सीमा आदि ने बताया कि वह कई दिनों से रिपोर्ट लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें तय तिथि के बाद रिपोर्ट मिली है। कुछ अन्य लोगों ने बताया कि लैब कर्मचारी हर बार अगले दिन आना या चार दिन बाद आना कहकर वहां से चले जाने के लिए कहते हैं, जिससे उन्हें इलाज करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। इस बारे में जब सीएमओ मंडी डॉ. देशराज शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या बढ़ जाने के चलते यह परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह लैब के अधिकारियों को मरीजों को उचित सेवाएं देने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें