फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में कार-बाइक में टक्कर से दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार सुबह हाईवे पर शहर के ललित चौक के निकट एक और हादसा पेश आया। तड़के करीब 4 बजे डस्टर कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार तड़के ललित चौक के निकट डस्टर कार बिलासपुर से मंडी की ओर जा रही थी।
इसी दौरान उसकी सामने से आ रही बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अनिरुद्ध पुत्र प्रेम सिंह अटवाल निवासी झंडूता, जिला बिलासपुर और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्रारंभिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। यहां उनकी नाजुक हालते को देखते हुए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया। यहां से भी घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें