जोगिंद्रनगर (मंडी)। असेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बृजमंडी, जोगिंद्रनगर की छात्रा विभाती ने बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश में पुनर्मूल्यांकन के बाद सातवां स्थान हासिल किया।
मार्च महीने में हुई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विभाती ने 700 में से 678 अंक हासिल किए थे। पुनर्मूल्यांकन से विभाती के सात अंक बढ़ गए। अब छात्रा के 700 में 685 अंक हो गए है। इस तरह उसे प्रदेश मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधक लकी ठाकुर और प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ने विभाती और उनके अध्यापकों, अभिभावकों को बधाई दी।