गोहर (मंडी)। मंडी जनपद के बड़ा देव कमरूनाग के ऐतिहासिक सरानाहुली मेले में शनिवार को करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवता के मंदिर में आशीर्वाद लिया।
सरानाहुली मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मेले में इस वर्ष हिमाचल सहित पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं ने भी सरानाहुली मेले में दस्तक दी। सैकड़ों बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए तथा बकरों की बलि के विकल्प में नारियल चढ़ाया।
कमरूनाग की ऐतिहासिक झील में भी श्रद्धालुओं ने लाखों की नकदी और सोना-चांदी चढ़ाया। शुक्रवार से कमरूनाग के सरानाहुली मेले में हजारों श्रद्धालु उपस्थित होना शुरू हो गए थे। गोहर उपमंडल के रोहांडा, सरोआधार और धंग्यारा से होकर हजारों श्रद्धालु कमरूनाग पहुंचे। कमरूनाग देवता के गूर लीलमनी ने बताया कि पचास हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। गोहर पुलिस थाना प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि कमरूनाग का सरानाहुली मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है।
000