फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कृत होकर चहके रंधाड़ा स्कूल के होनहार

विज्ञापन
रावमा विद्यालय रंधाड़ा में सालाना समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुप्ता ने शिरकत की। स्कूल प्रवक्ता लेख राज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके उपरांत स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

समारोह में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता देवकी नंदन को प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से स्काउट एंड गाइड के कार्य में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्कूल को 3100 रुपये भेंट किए। समारोह के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों मेें जमा दो विज्ञान संकाय में शीला देवी, संतोष कुमार, सोनाली, पूजा देवी और कला संकाय में कामिनी, पूजा, मनीष, जमा एक विज्ञान संकाय में अभिषेक, प्ररेणा भारती, आयुष, जमा एक कला संकाय में द्रोमति शर्मा, रोहिणी, सिमरन, जाह्नवी, दसवीं कक्षा के विद्यार्थी जागृति, अनिता, दुष्यांत को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने और गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर अक्षय कुमार, एनएसएस के विद्यार्थी अरुण कुमार, उज्जवल, शिवांगी और जाह्नवी, खिलाड़ी गवीश कुमार को शानदार प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया। रिवालसर में आयोजित विश्व शांति दिवस के दौरान शिवांगी की ओर से मैराथन में द्वितीय स्थान हासिल करने पर 700 रुपये तथा स्मृति देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसएमसी के सदस्य महेश शर्मा, खुशहाल वर्मा, किशन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें