फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से बटोरीं खूब तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के राजकीय उच्च पाठशाला परसदा हवानी का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य ठाकर दास ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। मुख्याध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का विवरण मुख्यातिथि के समक्ष रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ वंदना के गुणगान से किया गया। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं और उपस्थित अध्यापकों व अभिभावकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


यह रही प्रस्तुतियां
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। पहाड़ी गाने, लोकनृत्य, लघु नाटिका, समूहगान और पंजाबी डांस पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने छात्रों से आग्रह किया कि वे प्रतिस्पर्धा के युग में कठोर परिश्रम करें और अपने भावी जीवन की रूपरेखा तय करें। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कारों से देकर सम्मानित किया।

यह रहे अव्वल
इस समारोह के दौरान सालभर में हुई विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें शैक्षणिक क्षेत्र में पारूल शर्मा, अभिषेक, निशा, अंकिता और पलक को पुरस्कृत किया। फॉक डांस में शगुन, पलक, कृतिका, गिद्दे में निशा, शबनम, रजत, रोहित और विशाल को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक, छात्रों के अभिभावकों और सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें