फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: होटल बुकिंग में अतिरिक्त वसूली पर 15 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता न्यायालय के सुंदरनगर कैंप ने श्याम लाल की शिकायत पर सुनाया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। उपभोक्ता फोरम मंडी के सुंदरनगर कैंप ने बुकिंग डॉट कॉम और कोलकाता के होटल फैंटेसी स्टे को उपभोक्ता से मनमानी वसूली के आरोप सही पाए जाने पर जुर्माना किया है। उपभोक्ता न्यायालय मंडी के सुंदरनगर कैंप के अध्यक्ष पुरेंद्र वैद्य सदस्य मांचली और यशवंत सिंह ने शिकायत को सही ठहराते हुए होटल मालिक को अतिरिक्त वसूले गए 1,120 रुपये 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ शिकायतकर्ता को वापस करने के आदेश दिए। वहीं, पर वेबसाइट बुकिंग डॉट कॉम और होटल को 10 हजार रुपये हर्जाना और 5,000 रुपये शिकायत व्यय भी उपभोक्ता को देने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

श्याम लाल पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव छजवार डाकघर मलोह तहसील सुंदरनगर ने बुकिंग डॉट कॉम वेबसाइट के माध्यम से होटल फैंटेसी स्टे कोलकाता नजदीक सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल में एक कमरा बुक करवाया था। इसका किराया वेबसाइट और होटल ने 560 रुपये बतलाकर रजिस्ट्रेशन की रसीद उपभोक्ता को जारी कर दी थी। यह कमरा 25 मई को 31 मई 2023 के लिए बुक करवाया गया था। जब 31 मई को श्याम लाल होटल में पहुंचा तो होटल में पहुंचकर वहां के मैनेजर ने जबरन श्याम लाल से 1680 रुपये ले लिए। इस बारे में जब श्याम लाल ने होटल मैनेजर से 560 रुपये की बुकिंग रसीद दिखाई ,तब भी होटल मैनेजर ने कहा कि यह रसीद सिर्फ दिखावा होता है। इसके बाद श्याम लाल ने बुकिंग डॉट कॉम पर भी इसका रिव्यू डाला। वेबसाइट के की ओर से कोई भी कदम होटल के खिलाफ नहीं उठाया गया। इस पर श्याम लाल ने उपभोक्ता न्यायालय मंडी के सुंदरनगर कैंप के पास अधिवक्ता आशीष शर्मा के माध्यम से इसकी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने वेबसाइट व होटल मालिक को समन जारी किए जिस पर होटल मालिक तो अदालत में हाजिर हुआ परंतु वेबसाइट की ओर से कोई भी हाजिर न होने पर एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें