फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बच्चे समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में रविवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में एक सात वर्ष का बच्चा भी शामिल है। रविवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 79 सैंपलों की जांच की गई। इसमें रैट के 39 और आरटीपीसीआर के 40 सैंपल की जांच में 15 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें सदर से छह, जोगिंद्रनगर 1, गोपालपुर कांगड़ा से 2, गोहर से 1, बल्ह से 2 और धर्मपुर से 3 लोग पॉजिटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी जिले में अभी तक 93939 ऐसे लोग हैं जिन्होंने पहली डोज लगाई है।
उनके 84 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन दूसरी डोज लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे आए दिन संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है। उन्होंने सभी पात्र लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने आस पास के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पहुंच कर दूसरी डोज जरूर लगवाएं ताकि वे स्वयं की सुरक्षा सहित औरों को भी सुरक्षित रख सकें। उन्होंने बताया कि चुनावों के चलते अगले दो-तीन सप्ताह संवेदनशील हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आम जनता से उपचुनाव के दौरान कोरोना नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। स्वास्थ्य विभाग ने 30 नवंबर तक मंडी जिले में दूसरी डोज पूरी करने का लक्ष्य रखा था लेकिन विभाग को जन सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है वे दूसरी डोज अवश्य लगवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें