मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के 15 कलाकार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जय मां भारती नृत्य उत्सव में पारंपरिक नाटी की प्रस्तुति देंगे। कॉलेज के छोटी काशी कला केंद्र क्लब से जुड़े ये कलाकार दिल्ली रवाना हो गए हैं।
नृत्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि कलाकार 25 जनवरी तक दिल्ली में अभ्यास करेंगे। कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा ने कहा कि यह कॉलेज के लिए गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि कॉलेज के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी और आने वाली पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित करेगी। संवाद