फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद नौकरी के इंतजार में बीत गए दो दशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। प्रशिक्षण के दो दशक बाद भी कई लाइब्रेरियन का कोर्स करने वालों को नौकरी नहीं मिल पाई है। जिसके कारण बेरोजगार लाइब्रेरियनों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। शुक्रवार को हिमाचल बेरोजगार लाइब्रेरियन एसोसिएशन सरकाघाट की बैठक मंजुला कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझ कर लाइब्रेरियनों के पदों को नहीं भर रही है। जबकि, विभिन्न विभागों को हर वर्ष सैकड़ों पदों को भरा जा रहा है। प्रदेश में लाइब्रेरियनों के सैकड़ों पद रिक्त हैं फिर भी सरकार प्रशिक्षित लोगों को रोजगार नहीं दे रही है। एसोसिएशन ने सरकार के समक्ष रिक्त पदों को भरने के लिए कई बार मांग रखी लेकिन, आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने प्रदेश सरकार से आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लाइब्रेरियनों के रिक्त पदों को 50 प्रतिशत बैचवाइज और 50 प्रतिशत कमीशन के तहत भरने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो वे सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे, जिसका खामियाजा कांग्रेस को अगले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर कमलेश, अनुज, वीएस राणा, रमेश कुमार, शीला देवी, शकुंतला देवी, पुष्पा, रक्षा, लता, वीना, सीमा, अनीता देवी, सुरेश कुमार, राम लाल, सीता राम, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें