फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टिहरा स्कूल में 14 अहम पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई और प्रशासनिक कामकाज ठप होने की नौबत
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से प्राथमिकता के आधार पर खाली पदों को भरने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरा में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के कुल 14 महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही स्कूल के प्रशासनिक और दैनिक कार्यों के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं।
प्रधानाचार्य सहित छह शिक्षण पद खाली हैं। इनमें प्रवक्ता (स्कूल न्यू) रसायन शास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी, वाणिज्य और संस्कृत के एक-एक पद तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक का एक पद शामिल है। गैर-शिक्षण वर्ग में वरिष्ठ सहायक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, लिपिक और प्रयोगशाला परिचर का एक-एक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के चार पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी के कारण वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। वहीं प्रयोगशाला, पुस्तकालय और कार्यालयी कार्यों पर भी इसका असर पड़ रहा है। अभिभावकों संजय कुमार, बबलू, नितेश, सोनी, रामप्रकाश, संजीव कुमार, यशवीर, प्रताप, चरण, बीना देवी, कमला और सरोज कुमारी सहित अन्य ने विभाग से रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्कूल के सुचारु संचालन के लिए 25 अप्रैल को औपचारिक प्रस्ताव पारित कर विभाग से पद भरने का आग्रह किया गया था लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। इससे अभिभावकों और ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा उपनिदेशक मंडी यशवीर धीमान ने बताया कि टिहरा स्कूल के रिक्त पदों की सूचना उच्च अधिकारियों को समय-समय पर भेजी गई है। विभाग से निर्देश मिलते ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें