फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर की 139 बेटियों को मिला मुख्यमंत्री शगुन योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री शगुन योजना जरूरतमंद परिवार की बेटियों के लिए मददगार साबित हो रही है। सुंदरनगर की 139 बेटियों की शादी के लिए योजना के तहत 43.09 लाख रुपये की सहायता राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2023-24 में 62 बेटियों को 19.22 लाख रुपये, 2024-25 में 68 बेटियों को 21.08 लाख और 2025-26 में अभी तक 9 बेटियों को 2.79 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 31-31 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की लड़कियों और महिलाओं को विवाह के लिए अनुदान राशि देने का प्रावधान है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने बताया कि शगुन योजना का लक्ष्य न केवल परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है, बल्कि बेटियों को शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक प्रतिष्ठा के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें