पधर (मंडी)। चौहारघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुधार में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नागेंद्र ठाकुर ने की, जबकि विधायक जवाहर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया। विधायक ने स्कूल के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने सुधार स्कूल में सुरक्षा दीवार के लिए एक लाख, स्टेज के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए एक लाख, सुधार सड़क के लिए दो लाख और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दो लाख रुपये और आलंग से हुरंग सड़क के लिए दस लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, महामंत्री दलीप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कली राम ठाकुर, सूरज प्रकाश, बीडीसी वायस चेयरमैन कपूर चंद, पंचायत प्रधान हिमा देवी, पूर्व प्रधान फतेह सिंह, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष शेष राम, युवा मोर्चा महामंत्री हरीश ठाकुर, सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा भूप सिंह वर्मा, रावमापा झटिंगरी के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर, खिरामणि शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रोशन लाल, कनिष्ठ अभियंता आईपीएच सुरजमणि ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
000