फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर-मंडी वायां धर्मपुर उच्च मार्ग छह घंटे बाधित, 16 संपर्क सड़को पर भी थमे पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 70 जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर पारच्छु के समीप चट्टान गिरने से लगभग छह घंटे तक बाधित रहा। जिससे सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जिसमें आधा दर्जन के लगभग बसें और सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम में फंसी बसें वाया सज्याओपिपलु होकर धर्मपुर पहुंचीं। इसके लिए यात्रियों को आठ से दस किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ा। वहीं, छह बजे बाधित हुए इस मार्ग को आठ बजे के करीब छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था। लेकिन, सड़क 12 बजे के करीब ही पूरी तरह से बहाल हो पाई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे यह मार्ग बाधित हुआ। सूचना मिलते ही एनएच के कनिष्ठ अभियंता प्रकाश चंद ठाकुर जेसीबी और कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। एनएच के कनिष्ठ अभियंता प्रकाश चंद ठाकुर ने कहा कि मार्ग को छोटे वाहनों के लिए करीब आठ बजे खोल दिया था और बड़े वाहनों के लिए 12 बजे इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन


धर्मपुर मंडल के 16 संपर्क सड़कें बाधित
धर्मपुर मंडल के तहत बारिश ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। यहां पर लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। करीब 16 संपर्क मार्ग बाधित हुए हैं। जिसमें कागों का गहरा, धनराशी, तरोहला परडाना, लिंक रोड अपर धलारा, लिंक रोड लोअर बल्ह, मढ़ी से समौड़ वाया परयाल, सकलाना से रांगड़, गोरत से चमेहड़, झंगी से भूर, झंगी से चकड़ोह, कोठवां से नेरी सोहर घनाला वाया वक्कर खड्ड, लिंक रोड नेरी से भालू, लिंक रोड दयोल गवाला, पंप हाउस सिद्धपुर से गहरा तड़ून, गलू नौणू सरकाघाट वाया वक्कर खड्ड शामिल हैं। लोनिवि मंडल धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता प्रमोद कश्यप ने कहा कि बारिश के तुरंत बाद इन सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

बाल-बाल बची टैंपो चालक की जान
पारच्छु के समीप लगे लंबे जाम के बाद अधिकतर वाहनों के चालक बाहर निकल गए थे। इसी दौरान एक चीड़ का पेड़ टैंपो पर आग गिरा। चालक टैंपो से कुछ ही दूरी पर खड़ा था। इससे उसकी जान-जान बाल बच गई। जबकि, चीड़ का पेड़ गिरने से टैंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें