फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 13 किलोमीटर सड़क एक साल में अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। बस्सी से तत्ताहर को जोड़ने वाली करीब 13 किमी सड़क के विस्तारीकरण का कार्य एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क के सुधारीकरण पर करीब 9.26 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इसको एफडीआर तकनीक से बनाया जा रहा है। सड़क चकाचक होने से करीब 10 पंचायतों की हजारों की आबादी को इसका लाभ मिलेगा लेकिन हालात ऐसे हैं कि भरेड़ी बाजार में पेवर ब्लॉक और नालियों का किया जाना अभी बाकी है, जिससे वाहन चालकों समेत राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है। जगह-जगह से उखड़ी सड़क और कार्य की धीमी गति से स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार के प्रति रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार काम करने के बजाय जगह-जगह अधूरा छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

भरेड़ी बाजार में सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाने के लिए जगह छोड़ी गई है, लेकिन लंबे समय से सीमेंट और पेवर ब्लॉक लगाने का काम पूरा नहीं हुआ। सड़क के साथ बनाई जाने वाली नालियां भी कई जगह पर अधूरी हैं। बारिश में पानी की निकासी बाधित होने से सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका है। स्थानीय निवासियों सुनील, बलवीर, संजय, अमित और कुलदीप सिंह ने कहा कि पेवर ब्लॉक का काम समय पर पूरा होता तो बाजार की स्थिति बेहतर होती। अधूरे निर्माण के कारण रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, कुछ हिस्सों में सड़क उखड़ने से निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
भरेड़ी बाजार में जल्द सीमेंट का बजरा डाला जाएगा। इसके बाद पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया जाएगा। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भरेड़ी
विज्ञापन


सड़क निर्माण के साथ जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। -अशोक, निवासी जाहू
विज्ञापन


उखड़े हिस्सों की समय पर मरम्मत होनी चाहिए। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता की जांच भी जरूरी है। -सुभाष, निवासी भड़ोल

काफी समय से समस्या बनी हुई है। विभाग को जल्द सड़क निर्माण पूरा करवाना चाहिए। -सुनील कुमार, निवासी दर

पेवर ब्लॉक और नालियों का काम अधूरा होने से बाजार की हालत खराब हो रही है। रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। -मान चंद, निवासी धमरोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें