फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं हॉस्टल बिलासपुर ने जीती शिवरात्रि कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती में धवाल के मुकेश ने मारी बाजी
विज्ञापन

साईं हॉस्टल बिलासपुर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग की कुश्ती का फाइनल मुकाबला कंसाचौक के प्रज्जवल और धवाल के मुकेश के बीच खेला गया। इसमें दोनों प्रतिभागियों ने काफी दमखम दिखाया। करीब बीस मिनट के इस खेल में मुकेश ने प्रज्जवल को पटकनी देकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। बड़ी माली की प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने किया। इस दौरान एसपी मंडी गुरदेव चंद विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं, शिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। इस दौरान समापन समारोह की अध्यक्षता सांसद रामस्वरूप शर्मा ने। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर विंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला साइ हॉस्टल बिलासपुर और राज्य विद्युत बोर्ड की टीम के बीच खेला गया। इसमें साई हॉस्टल बिलासपुर की टीम ने राज्य विद्युत बोर्ड की टीम को 41-21 के अंतर से हराया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता की उपविजेता टीम हिमाचल बिजली बोर्ड को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रस्साकशी में महिला मंडल कोटतुंगल विजेता
शिवरात्रि महोत्सव पर रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें जिलाभर के आठ
महिला मंडलों के सदस्यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी महिला मंडलों के सदस्यों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महिला मंडल कोट-तुंगल और लक्ष्मी महिला मंडल बटाहर के बीच हुआ। शुरुआती दौर में लक्ष्मी महिला मंडल बटाहर ने काफी दमखम दिखा, लेकिन इसके बावजूद महिला मंडल कोटतुंगल ने एक ही झटके में बाजी अपने नाम कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान दर्शकों की काफी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें