फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर परिषद सुंदरनगर में दूसरे दिन 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के चुनाव-2026 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन वीरवार को विभिन्न वार्डों से कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार दो दिन में अब तक कुल 20 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि वार्ड-1 बाड़ी कुलवाड़ा से विनोद कुमार, वार्ड-2 बनेड से कंचन सेन एवं कल्पना वर्मा, वार्ड-3 पुंघ से सुनीता देवी, वार्ड-6 बाहोट से राजेश कुमार शर्मा, वार्ड-8 अंबेडकर नगर से राम सिंह एवं हंस राज, वार्ड-11 पुराना बाजार से नरेश कुमार सेन एवं योगिंद्र कुमार तथा वार्ड-12 पश्चिम कॉलोनी से रक्षा धीमान ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 2 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, जबकि 1 मई को अवकाश के कारण नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें