फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 1 मौत, संक्रमण के 19 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में कोरोना से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गध्याणी, सरकाघाट निवासी 87 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार सुबह कोविड अस्पताल नेरचौक में दम तोड़ दिया। उन्हें 15 अक्तूबर को कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नेरचौक मेडिकल कॉलेज कम अस्पताल में सोमवार को 671 सैंपल की जांच की गई। इनमें रैट के 621 में से 18 पॉजिटिव और आरटीपीसीआर के 50 सैंपल में 1 पॉजिटिव पाया गया। घुमारवीं बिलासपुर से 1, सरकाघाट से 5, जोगिंद्रनगर से 5, गोहर से 2, करसोग 1, सदर 2, धर्मपुर 1 और बल्ह से 2 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज लेने के बाद 84 दिन पूरे करने पर भी लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 93 हजार 939 ऐसे लोग हैं जिन्होंने पहली डोज लगा ली है। लोग दूसरी डोज लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि चुनावी दौर के चलते 2-3 सप्ताह बहुत ही संवेदनशील हैं। उन्होंने जनता से चुनावी प्रक्रिया के दौरान कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए आग्रह किया है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोल ले ली है और दूसरी डोज के लगानी है वह आपने आस पास के स्वास्थ्य केंद्रों में दूसरी डोज अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें