फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी मस्जिद विवाद: CM से मिलेंगे मुस्लिम समुदाय के लोग, आयुक्त कोर्ट ने सुनाया है अवैध निर्माण गिराने का फैसला

Fri, 04 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में जेल रोड स्थित मस्जिद विवाद को लेकर ऑल हिमाचल मुस्लिम संस्था के लोग इस सप्ताह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे। 
विज्ञापन
जेल रोड स्थित मस्जिद (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी में जेल रोड स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले और अन्य मामलों को लेकर ऑल हिमाचल मुस्लिम संस्था के लोग इस सप्ताह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे। 13 सितंबर को नगर निगम मंडी के आयुक्त कोर्ट ने मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को 30 दिन के भीतर गिराकर उसे पुराने स्वरूप में लौटाने का फैसला सुनाया है। फैसले के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग हाईकोर्ट में स्टे ऑर्डर लेने की अपील कर चुके हैं।

विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के लोगों का दावा है कि पिछली बरसात में मस्जिद को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद मस्जिद को गिरता देख इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था। नक्शा पास करवाने की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। संस्था के प्रदेश प्रवक्ता नजाकत अली हाशमी ने बताया कि 30 दिन के भीतर मस्जिद को लेकर स्टे ऑर्डर लिया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री से भी मिला जाएगा। नक्शा पास करने की सारी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।

संस्था का गठन, प्रवक्ता बनाए नजाकत अली हाशमी
विवाद के बाद मुस्लिम समुदाय ने ऑल हिमाचल मुस्लिम आर्गेनाइजेशन का गठन किया है। अभी अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है। संस्था के प्रवक्ता नजाकत अली हाशमी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें