फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: ठगी! शादी कर बिकवाई जमीन, पैसे अपने खाते में डलवाकर भाग गई दुल्हन; यहां सामने आया मामला

Sat, 07 Jun 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

हिमाचल प्रदेश में दुल्हन के वेश में लड़कियां ठगी कर रही हैं। दुल्हन बनी युवती ने पति से पहले उसकी 18 विस्बा जमीन बिकवाई। उसके पैसे करीब 2.50 लाख रुपये अपने खाते में डलवाए। साथ ही 20 हजार की नकदी और आभूषण लेकर दुल्हन गायब हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर युवा शादी के लिए लड़कियां ढूंढ रहे हैं तो सावधान रहने की भी जरूरत है। दुल्हन के वेश में लड़कियां ठगी कर रही हैं। कुल्लू जिले के बंजार का रहने वाला युवा भी ठगी का शिकार हुआ है। दुल्हन बनी युवती ने पति से पहले उसकी 18 विस्बा जमीन बिकवाई। उसके पैसे करीब 2.50 लाख रुपये अपने खाते में डलवाए। साथ ही 20 हजार की नकदी और आभूषण लेकर दुल्हन गायब हो गई। युवा ने इस संबंध में पतलीकूहल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी पहुंचे बंजार के गांव बलौन निवासी ज्ञान चंद ने कहा कि शादी की उम्र बीत रही थी। इस पर उसने बालीचौकी क्षेत्र की लड़की से 2024 में शादी कर ली। शादी लड़की के भाई ने करवाई थी। इसके बाद उसने 18 बिस्वा जमीन बिकवाई। इसके पैसे 2.50 लाख रुपये अपने खाते में डलवाए। पंचायत में नाम दर्ज करवाने के लिए कहते तो वह इन्कार करती। अप्रैल 2025 में पत्नी 20 हजार नकद और आभूषण लेकर भाग गई। ज्ञानचंद ने आरोप लगाया कि उसकी शादी से पूर्व उसने दो शादियां की थीं, अब पता चला है कि उसने अब चौथी शादी कर ली है। उसे भगाने में उसके भाई, माता और पिता का हाथ है। ज्ञानचंद ने कहा कि पतलीकूहल थाना में शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है। उसने मंडी और कुल्लू पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी दुल्हन से जमीन के रुपये, गहने और नकदी वापस दिलवाई जाए।

कांगड़ा में भी आया था दो माह पहले मामला
जिला कांगड़ा की पुलिस चौकी धीरा की पंचायत चंबी-चीड़न में भी दो माह पहले ऐसा मामला आया था। यहां युवक की शातिरों ने पंजाब के जालंधर की युवती से शादी करवा दी। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन भाग गई। उसके पास कुछ नशे का सामान भी मिला था। इस शादी के लिए पीड़ित ने करीब तीन से चार लाख रुपये शातिरों को दिए थे।
विज्ञापन

हमारे पास शिकायतकर्ता ने शिकायत दी है। युवती को ट्रेस कर लिया है। दोनों पक्षों को पुलिस थाने में एक साथ बिठाकर उसके बयान लिए जाएंगे। मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। -केडी शर्मा, डीएसपी मनाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें