फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: 20 नवंबर से बंद होंगे शिकारी माता मंदिर के कपाट, प्रशासन ने लिया फैसला

Mon, 16 Nov 2026 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।

सार

समुद्र तल से करीब 3,359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी होती है। रास्तों पर बर्फ जमने और मौसम खराब होने से सफर जोखिम भरा हो जाता है। 
विज्ञापन
शिकारी माता मंदिर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारी बर्फबारी और खराब मौसम से जानमाल के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सुप्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर के कपाट 20 नवंबर से बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान श्रद्धालुओं, पर्यटकों और ट्रैकर्स की मंदिर की ओर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीत शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। समुद्र तल से करीब 3,359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी होती है। रास्तों पर बर्फ जमने और मौसम खराब होने से सफर जोखिम भरा हो जाता है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने लोगों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आपात स्थिति में पुलिस थाना जंजैहली या एसडीएम कार्यालय थुनाग से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं माता
मंडी जिले के सर्वोच्च शिखर पर स्थित शिकारी माता मंदिर को 'मंडी का क्राउन भी कहा जाता है। मान्यता है कि यहां मार्कंडेय ऋषि ने तपस्या की थी और पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान मंदिर की स्थापना की थी। इसकी विशेषता यह है कि माता की प्रतिमा खुले आसमान के नीचे विराजमान है और कई प्रयासों के बावजूद यहां छत नहीं टिक पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें