फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आईजीएमसी में रात्रिकालीन लैब की मांग, हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से मांगा जवाब

Mon, 16 Nov 2026 08:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से गुहार लगाई है कि राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को आईजीएमसी में रात के घंटों के दौरान इमरजेंसी लैब को क्रियाशील बनाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाएं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में रात के समय आपातकालीन प्रयोगशाला को सुचारू रूप से चालू करने की मांग पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने यह आदेश अजय सिपहिया एवं अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका पर दिया। मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। जनहित याचिका के माध्यम से अदालत के रिकॉर्ड पर कुछ अतिरिक्त तथ्य रखे गए हैं। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से गुहार लगाई है कि राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को आईजीएमसी में रात के घंटों के दौरान इमरजेंसी लैब को क्रियाशील बनाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाएं। इसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले मरीजों को समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

मोहाली से पकड़े चिट्टा तस्कर की जमानत याचिका खारिज
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हेरोइन तस्करी के मुख्य आरोपी गुरबचन उर्फ गुरु की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश राकेश कैंथला की अदालत ने कहा कि हेरोइन समाज को खोखला कर रही है और ऐसे ड्रग पेडलर्स को राहत नहीं दी जा सकती। न्यू शिमला पुलिस ने जून 2026 में सह-आरोपी गोपाल कुमार को कनलोग से 16.280 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मोहाली (एम्मार सोसाइटी) स्थित गुरबचन के फ्लैट से 161.6 ग्राम हेरोइन और तीन इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें बरामद की थीं। अदालत ने आरोपी के चार महीने से जेल में होने और सह-आरोपी को जमानत मिलने की दलील नकार दी। कोर्ट ने कहा कि कमरे से वजन मशीनें मिलना साबित करता है कि वह बड़े स्तर पर तस्करी कर रहा था। जांच के शुरुआती चरण में दखल नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें