सिया हत्याकांड में 43 में से 33 गवाहों की गवाही पूरी
बहुचर्चित सिया हत्याकांड के ट्रायल में गवाही की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अतिरिक्त सत्र न्यायालय सरकाघाट में चल रही सुनवाई के दौरान अब तक कुल 43 में से 33 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अब मामले में केवल 10 गवाहों की गवाही बाकी है। बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से गवाहों से जिरह भी की जा रही है। बता दें कि मामले में पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद 200 से अधिक पन्नों का चालान अदालत में पेश किया था।