फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली गबरू ने जीता बॉलीवुड सुंदरी का दिल

Sat, 09 Nov 2013 12:59 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रियलटी शो द बेचलरेट इंडिया के ग्रैंड फिनाले में शुक्रवार को मल्लिका शेरावत ने धर्मशाला के गबरू विजय कुमार को अपना हमसफर चुना।
विज्ञापन


वे दोनों जल्द विजय के घर धर्मशाला आएंगे। इसके बाद दोनों परिवार उनकी शादी पर मंथन करेंगे।

विजय का परिवार तो हिमाचली रीति-रिवाज से शादी के लिए तैयार है।

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का दूल्हा बनने जा रहे हिमाचली गबरू विजय का कहना है कि मल्लिका का मुझे हमसफर चुनना मेरे सच्चे प्यार की जीत है।

उन्होंने कहा कि वह 14 नवंबर को धर्मशाला आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म निर्देशक करण जौहर के एक शो में उन्हें बुलाया गया है।

वहीं, विजय के दोस्त शिवेंदू ने भी धर्मशाला आने पर उनका भव्य स्वागत करने की बात कही है। उनका कहना है कि विजय किसी जादूगर से कम नहीं है।

विजय में स्मार्ट होने के अलावा एक खूबी यह भी है कि वह अपनी ईमानदारी और अच्छाई से किसी के भी दिल में जगह बना सकते हैं। उन्हें खुशी है कि विजय मल्लिका का दूल्हा बने हैं।
विज्ञापन


रियलटी शो द बेचलरेट इंडिया, मेरे ख्यालों की मल्लिका के ग्रैंड फिनाले में शुक्रवार को मल्लिका शेरावत ने लंदन के करण सागू को नजरअंदाज करते हुए धर्मशाला के विजय को आखिरी गुलाब भेंट किया।
विज्ञापन


इस दौरान विजय के माता-पिता और बहन भी मुंबई में थे।

विजय सिंह के पिता अर्जुन सिंह ने कहा कि मल्लिका शेरावत को बहू बनाने में उनका कोई ऐतराज नहीं है।

मल्लिका उनकी बहू बनती हैं तो गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की पसंद में ही उनकी पसंद है।

शो में मल्लिका का दिल जीत चुके विजय कुमार ने कहा कि हम दोनों की आपसी समझ बहुत अच्छी है।

शादी को लेकर अभी तक ऑन कैमरा ही बात हुई है। अब हम कुछ समय ऑफ कैमरा बिताएंगे। दोनों मिलकर शादी को लेकर फैसला लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें