फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के आरोपी की पांच दुकानों पर चला बुलडोजर

Tue, 27 Oct 2026 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

 शाही महात्मा का वास्तविक नाम शशि नेगी उर्फ शशि महात्मा है। वह रोहड़ू उपमंडल की सीमा पंचायत के बिजौरी रंटाड़ी गांव का निवासी है। 
विज्ञापन
रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के आरोपी की पांच दुकानों पर चला बुलडोजर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिट्टा तस्करी के आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहड़ू पुलिस ने मंगलवार को लंबा खाटल में शाही महात्मा की शेडुनुमा पांच दुकानों को बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से की गई इस कार्रवाई को नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों की संपत्तियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। शाही महात्मा का वास्तविक नाम शशि नेगी उर्फ शशि महात्मा है। वह रोहड़ू उपमंडल की सीमा पंचायत के बिजौरी रंटाड़ी गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे सितंबर 2024 में चिट्टा तस्करी के एक बड़े मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


जांच के अनुसा उसका कथित नेटवर्क रोहड़ू, चिड़गांव, जुब्बल, कोटखाई और ठियोग सहित शिमला जिले के कई क्षेत्रों में फैला था। इसके तार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जुड़े होने की बात भी सामने आई थी। 19 सितंबर 2024 को कोटखाई में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जम्मू-कश्मीर निवासी मुद्दसीर अहमद मोची को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से करीब 468 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था, जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई थी। जांच के दौरान इस खेप के शाही महात्मा के कथित नेटवर्क से जुड़े होने का खुलासा हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

बैंक खातों में करोड़ों के लेनदेन
पुलिस जांच में गिरोह से जुड़े बैंक खातों में 15 महीनों के दौरान करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला। मामले की जांच के दौरान अलग-अलग चरणों में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 57 तक पहुंचने की बात सामने आई। फिलहाल शाही महात्मा जेल में बंद है। पुलिस की ताजा कार्रवाई को क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के कथित नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें