फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: महाराष्ट्र के ट्रैकर की हिमाचल में मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत

Mon, 09 Jun 2025 07:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

हिमाचल प्रदेश में महाराष्ट्र के एक ट्रैकर की मौत हो गई है। पर्यटक नितिन नागनाथ अभिवंत (39) पुत्र नागनाथ अभिवंत, सोलापुर, महाराष्ट्र का रहने वाला था। वह पेशे से डॉक्टर रह चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़गांव तहसील की बुरान घाटी के ट्रैक पर निकले महाराष्ट्र के ट्रैकर की मौत हो गई। उसे जांलिख से बेहोशी की हालात में संदासू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार सुबह की है।

विज्ञापन


बुरान पास के लिए ट्रैकरों के दल ने जांगलिख गांव से आगे का सफर शुरू किया। थोड़ी दूरी पर एक ट्रैकर की अचानक तबीयत खराब हो गई। ट्रैकर के दल सदस्यों ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केद्र संदासू पहुचाया। जहां पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर लिया। पर्यटक नितिन नागनाथ अभिवंत (39) पुत्र नागनाथ अभिवंत, सोलापुर, महाराष्ट्र का रहने वाला था। वह पेशे से डॉक्टर रह चुका है।

डीएसपी प्रणव चौहान ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस थाना चिड़गांव की टीम ने संदासू अस्पताल में मृतक पर्यटक का पोस्टमार्टम करवाया है। मौत की सूचना परिजनों को दी गई है। साथी के बयान के आधार पर मौत शरीर में आक्सीजन की कमी से भी होने की आशंका है।
विज्ञापन


सोमवार को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जांच करने पर पता चला की उसके मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पोस्टमार्टम कर दिया गया है। मृतक के शरीर से नमूने जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।- रोहित धवन , खंड चिकित्सा अधिकारी संदासू, चिड़गांव।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें